जींद में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 महिलाओं की मौत, 20 मजदूर झुलसे

by Manu
जींद फैक्ट्री आग

जींद, 07 मार्च 2026: हरियाणा के जींद जिले के सफीदों इलाके में शनिवार को होली के गुलाल और रंग बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई। 20 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। ज्यादातर घायल महिलाएं हैं।

घटना सफीदों की भाट कॉलोनी में हुई। फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों के अनुसार आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि मेन गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था जिसकी वजह से मजदूर बाहर नहीं निकल पाए। कई लोग जिंदा जल गए।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है इसलिए उन्हें पानीपत रेफर किया गया है।

अभी तक आग लगने का सटीक कारण पता नहीं चल सका है। जांच जारी है। घटनास्थल पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा और एसपी कुलदीप सिंह भी पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों की समीक्षा की।

ये भी देखे: यमुनानगर की लक्कड़ मंडी में प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

You may also like