मोहाली कोर्ट में पेश हुए बिक्रम मजीठिया, 18 अप्रैल को अब अगली सुनवाई

by Manu
बिक्रम मजीठिया

मोहाली, 07 मार्च 2026: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया आज आय से अधिक संपत्ति के मामले में मोहाली कोर्ट पहुंचे। उन्होंने अपनी हाजिरी लगाई। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई अब 18 अप्रैल को तय की है।

यह मामला काफी पुराना है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 22 अगस्त 2025 को मोहाली अदालत में चालान पेश किया था। जांच एजेंसी ने 200 से ज्यादा गवाह बनाए हैं। चार्जशीट 40 हजार से अधिक पन्नों की है जिसे चार ट्रकों में कोर्ट लाया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी 2026 में मजीठिया को जमानत दी थी। जमानत मिलने के बाद वे जेल से बाहर आए। जमानत से पहले हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। अब वे नियमित पेशी के लिए कोर्ट आ रहे हैं।

ये भी देखे: बिक्रम मजीठिया की मोहाली कोर्ट में पेशी, बाहर आते ही बोले- डीजीपी कुर्सी बचाने में लगे हैं, रोज हो रही हत्याएं

You may also like