चंडीगढ़, 13 मार्च 2026: ‘टटीरी’ गाने पर आपत्तिजनक लिरिक्स और दृश्यों को लेकर चल रहे विवाद में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान कर दिया है। आज शुक्रवार को आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने पानीपत एसपी ऑफिस में सुनवाई के दौरान बादशाह को 3 बजे तक व्यक्तिगत रूप से पेश होने का अल्टीमेटम दिया।
आयोग के सामने बादशाह की तरफ से वकीलों ने पेशी के लिए माफी मांगी और कहा कि प्रोफेशनल कमिटमेंट के कारण सिंगर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने आगे का समय मांगा। इस पर रेणू भाटिया मीटिंग में ही भड़क गईं। उन्होंने कहा, “बादशाह अगर 3 बजे तक पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।”
उन्होंने तुरंत पंचकूला और पानीपत के एसपी को निर्देश दिए कि बादशाह को गिरफ्तार किया जाए और उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया जाए ताकि वे देश छोड़कर न भाग सकें। रेणू भाटिया ने कहा, “महिलाओं और बेटियों को बचाने के लिए अब आयोग लाठियां लेकर आगे आया है। कोई भी महिलाओं का अपमान करेगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
ये भी देखें: बादशाह की हरियाणा महिला आयोग में पेशी आज, ‘टटीरी’ गाने पर विवाद, रखेंगे अपना पक्ष