चंडीगढ़, 13 मार्च 2026: तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान एयर फोर्स ने कंधार एयरपोर्ट के पास प्राइवेट एयरलाइन Kam Air के ईंधन डिपो पर हमला किया है। मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि यह कंपनी घरेलू एयरलाइनों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र के विमानों को भी ईंधन उपलब्ध कराती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान पहले भी एक नेशनल ट्रेडर हाजी खान जदाह के ईंधन भंडार पर हमला कर चुका है।
इस बीच पाकिस्तानी सेना ने खोस्त प्रांत के अलीशेर-तेरेजाई इलाके में, कथित डूरंड लाइन के पास तोपों से गोले दागे। रिपोर्ट्स के अनुसार इस गोलाबारी में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
तालिबान के डिप्टी स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत ने X पर पोस्ट कर कहा कि हमला सुबह करीब 4 बजे सदको गांव के बदरगा गोरगोरी इलाके में हुआ। मृतकों में एक पुरुष एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। घायल भी तीन बच्चे हैं। तालिबान ने इसे नागरिक घरों और खानाबदोशों के टेंटों पर जानबूझकर किया गया हमला बताया है।
ये भी देखे: तालिबान की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी, धैर्य न आजमाओ वरना युद्ध छिड़ेगा