बुलंदशहर, 13 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के नेहरुपुर के पास एक जंगल में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों में एक महिला, उसका देवर और उसकी बेटी शामिल हैं। घटना ने पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया है और अब जांच हत्या तथा सामूहिक आत्महत्या दोनों कोणों से तेजी से चल रही है।
घटनास्थल का दृश्य बेहद भयावह बताया जा रहा है। बच्ची और युवक का शव जमीन पर पड़ा मिला जबकि महिला का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। प्रारंभिक जांच में मृतक युवक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी विमल सरकार के रूप में हुई है। महिला और बच्ची भी उसी परिवार से हैं। तीनों खुर्जा देहात क्षेत्र में किराए के कमरे में रहते थे और पॉटरी इंडस्ट्री में मजदूरी करते थे।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाए गए हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
ये भी देखे: बुलंदशहर में मां-बेटी से गैंगरेप केस में पांच दोषियों को उम्रकैद, जज बोले- ऐसे राक्षसों को समाज से दूर रखें