श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश की बार बार हो रही उल्लंघना का नोटिस लें जत्थेदार साहिब : प्रो. चन्दूमाजरा
– सुखबीर सिंह बादल श्री अकाल तख्त साहिब से सुनाए हुक्मनामे को गलत ढंग के साथ लागू करवाने के लिए जत्थेदारों पर दबाव डाल रहे हैं : रखड़ा
– कानूनी अड़चन का बहाना बना कर श्री अकाल तख्त साहिब जी के आदेश से न भागे सुखबीर बादल : परमिन्दर ढींडसा
चंडीगढ़, 28 जनवरी : शिरोमणी अकाली दल सुधार लहर के सीनियर नेता और पूर्व मैंबर पार्लियामेंट प्रो. प्रेम सिंह चन्दूमाजरा ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों की बार बार हो रही उल्लंघन का श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार नोटिस लें। उन्होंने कहा कि जब 2 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब जी की फसील से फैसला सुनाया गया था कि पंथक एकता के लिए जरुरी है कि सभी धड़े आपसी मत भेद छोड़े और अकाली दल की भरती के लिए सात मैंबरी कमेटी का गठन किया गया था। परन्तु बादल धड़े की तरफ से श्री अकाल तखत साहिब के आदेशों का उल्लंघन करते हुए अपनी ही भरती कमेटी बना ली और भरती शुरू कर दी। पहले माघी मेले की कान्फ्रेंस करके आदेश का उल्लंघन किया गया और अब भरती मुहिम शुरू करके आदेशों का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तखत साहिब जी के जत्थेदार साहिब को इस का नोटिस लेना चाहिए और आदेशों का उल्लंघन पर अपना फैसला सुनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तखत साहिब सिखों की सर्वोच्च संस्था है और वहां सुनाए आदेश का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।
पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल 2 दिसंबर को श्री अकाल तखत की फसील से सुनाए गए सिंह साहिब के हुक्मनामे को तोड़ मरोड़ कर गलत ढंग के साथ पेश करने के लिए जत्थेदार साहिबानों पर दबाव न बनाएं। उन्होंने कहा कि अकाली दल के वोट बैंक पंथक था या फिर किसान, परन्तु सुखबीर सिंह बादल की जिद के कारण आज अकाली दल के साथ न पंथक वोट बैंक रहा है और न ही किसान। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल श्री अकाल तखत साहिब जी के आदेशों की बार बार उल्लंघन कर रहे हैं, जिस को पंथ दर्दी किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं कर सकते।
पूर्व मंत्री परमिन्दर सिंह ढींडसा ने भर्ती बारे कहा सुखबीर सिंह बादल कानूनी अड़चन का बहाना बना कर श्री अकाल तख़्त साहिब जी के आदेश से भाग रहे हैं। परमिन्दर सिंह ढींडसा ने मीडिया को पुरी उदाहरण दे कर बताया कि यह सिर्फ श्री अकाल तखत साहिब के आदेशों से भागने के बहानों से सिवाए कुछ भी नहीं है परन्तु सिख जगत इसको किसी भी कीमत पर प्रवान नहीं करेगा। परमिन्दर ढींडसा ने कहा कि इस सभी मामले में भरती कमेटी के कनवीनर और शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिन्दर सिंह धामी भी दोषी हैं और उनको भी इस पर अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए। इस मौके प्रकाश चंद गर्ग पूर्व पारलीमाना, गुरबचन सिंह बची पूर्व एएम, भुपिन्दर सिंह सेखुपुर हलका इंचार्ज घनौर, रणधीर सिंह रखड़ा पूर्व चेयरमैन, तेजिन्दरपाल सिंह संधू पूर्व चेयरमैन, शिरोमणी कमेटी मैंबर जरनैल सिंह करतारपुर, शिरोमणी कमेटी मैंबर तेजा सिंह कमालपुर, सुखवंत सिंह सराओ रिटा. एडीसी, कैप्टन खुशवंत सिंह ढिल्लों, प्रो. चन्दूमाजरा के राजनैतिक सचिव जगजीत सिंह कोहली, जसप्रीत सिंह बत्ता, जतिन्दर सिंह पहाड़ीपुर, गुरजीत सिंह उप्पली, गुरजंट सिंह नूरखेडिय़ां, कुलदीप सिंह समसपुर, जंग सिंह रुडक़ा, जसविन्दरपाल सिंह चड्ढा और राज्य प्रधान पलविन्दर सिंह रिंकू आदि भी उपस्थित थे।
श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश की बार बार हो रही उल्लंघना का नोटिस लें जत्थेदार साहिब : प्रो. चन्दूमाजरा
सुखबीर सिंह बादल श्री अकाल तख्त साहिब से सुनाए हुक्मनामे को गलत ढंग के साथ लागू करवाने के लिए जत्थेदारों पर दबाव डाल रहे हैं : रखड़ा
71