पटना, 19 जून 2026: टेंडर घोटाला मामले में IAS योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा के ठिकानों पर शुक्रवार को स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने छापेमारी की।
SVU की टीम पटना के अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश दे रही है। योगेश सागर के गर्दनीबाग स्थित आईएएस कॉलोनी के मकान नंबर E-2/10 पर सुबह से ही तलाशी अभियान चल रहा है। वहीं अभिलाषा कुमारी शर्मा के नेहरू पथ स्थित आवास पर भी SVU टीम ने छापा मारा।
अभिलाषा शर्मा के आवास पर ताला लगा हुआ था। टीम स्टॉफ रूम से होते हुए अंदर गई। छापेमारी के दौरान दोनों IAS अधिकारी घर पर नहीं मिले।
इसके अलावा मातृसवा इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पवन कुमार के एसके विहार कॉलोनी, बेउर स्थित घर पर भी SVU की टीम पहुंची और तलाशी ली जा रही है। टीम कंपनी और सरकारी टेंडरों से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।
आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने रिशु श्री की कंपनियों को टेंडर दिलाने में मदद की और बदले में मोटी रिश्वत ली। ED की रिपोर्ट और SVU में दर्ज FIR के आधार पर बिहार सरकार ने दोनों IAS अधिकारियों को पहले ही सस्पेंड कर दिया था।
ये भी देखे: टेंडर घोटाला में बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, दो IAS अधिकारियों को सस्पेंड किया