चंडीगढ़, 19 जून 2026: पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने भोआ विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने जनता से किए गए वादों को पूरा किया है और प्रदेश में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं।
मंत्री कटारूचक्क ने गांव बलसूआ, चक्क धारीवाल, जसवां लाहड़ी, फंगड़ियां और नई जसवाली में जनसभाएं कीं। इन कार्यक्रमों के दौरान उन्होंने राशन कार्ड योजना के तहत 350 पात्र लाभार्थियों को नए स्मार्ट राशन कार्ड सौंपे।
मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
कटारूचक्क ने बताया कि भोआ विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस राशि से नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं और पुरानी बिजली तारों को बदला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली और राशन योजना के तहत लोगों को गेहूं, चीनी, तेल, चना दाल और नमक जैसी जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आम आदमी को बड़ी राहत मिल रही है।
ये भी देखे: लाल चंद कटारूचक्क ने भगतांवाला अनाज मंडी में चल रही गेहूं खरीद का लिया जायजा