बहादुरगढ़ में रफ्तार ने ली स्विमिंग कोच की जान, तेज रेनॉल्ट ट्राइबर ने स्कूटी को मारी टक्कर

by Manu
बहादुरगढ़

बहादुरगढ़, 09 दिसंबर 2025: दिल्ली-रोहतक रोड पर बालौर बाईपास फ्लाईओवर के पास एक रेनॉल्ट ट्राइबर कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार स्विमिंग कोच नवनीत खत्री की मौके पर ही मौत हो गई।

नवनीत खत्री मूल रूप से बहादुरगढ़ के कुलासी गांव के रहने वाले थे। फिलहाल वह परिवार के साथ दिल्ली में रहते थे। दिल्ली शिक्षा विभाग में तैराकी कोच थे। बहादुरगढ़ की एचएल सिटी में भी कई बच्चों को कोचिंग दे चुके थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर बहादुरगढ़ सामान्य अस्पताल के मुर्दाघर में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

आरोपी कार चालक ट्राइबर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली है। फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है।

ये भी देखे: बहादुरगढ़ में शादी में हर्ष फायरिंग से दो युवक गोली लगकर घायल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

You may also like