चंडीगढ़, 13 अक्टूबर 2026: सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों फिल्म द वन में नजर आ रहे हैं। इस बीच उनके पैर में चोट लग गई है। सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर अपने पैर की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में एक कैप्शन भी लिखा है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की। जिसमें उनका पैर मेडिकल वॉकिंग बूट में नजर आ रहा है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि मैंने ब्रेक ए लेग वाली बात को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया।
ब्रेक ए लेग अंग्रेजी का एक मुहावरा है। जिसका इस्तेमाल किसी को शुभकामनाएं देने के लिए किया जाता है। लेकिन सिद्धार्थ ने अपने पैर में लगी चोट को लेकर इसी मुहावरे का मजाकिया अंदाज में इस्तेमाल किया।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उनके पैर में चोट कैसे लगी। उन्होंने अपनी चोट या तबीयत को लेकर भी कोई और जानकारी शेयर नहीं की है। चोट लगने के बाद भी अभिनेता अपने मजाकिया अंदाज में नजर आए।
ये भी देखें: NCW ने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने पर लिया संज्ञान, नोरा फतेही, संजय दत्त समेत 5 लोगों को जारी किया समन