लुधियाना के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक गुरदीप सिंह भैणी का निधन

by Manu
गुरदीप सिंह भैणी

लुधियाना, 12 जनवरी 2026: जिला लुधियाना के वरिष्ठ राजनेता और कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरदीप सिंह भैणी का आज सुबह अचानक निधन हो गया। उनकी उम्र करीब 92 वर्ष थी। लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे गुरदीप सिंह भैणी ने कई वर्षों तक कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व किया और विधायक रहते हुए क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उनके बेटे पंजाब खादी बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मेजर सिंह भैणी और कनाडा के जाने-माने बिजनेसमैन सुखदेव सिंह तूर ने परिवार की ओर से निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार परिवार के अन्य सदस्यों के विदेश से आने के बाद किया जाएगा।

ये भी देखे: Vijay Singh Gond Death: सपा विधायक व आदिवासी नेता विजय सिंह गोंड का निधन

You may also like