पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्कूल बस पर हमला, ब्लास्ट में 4 बच्चों की मौत

by Manu
बलूचिस्तान स्कूल बस पर हमला

बलूचिस्तान, 21 मई 2025: Pakistan School Bus Attack: पाकिस्तान में एक बड़ा हमला हुआ है। इस बार आतंकवादियों ने एक स्कूल बस को अपना निशाना बनाया है। बलूचिस्तान के खुजदार में हुए हमले में चार बच्चे मारे गए वही 38 अन्य घायल हो गए। एक आत्मघाती कार हमलावर ने एक स्कूल बस को निशाना बनाया। यह मामला बलूचिस्तान प्रांत का है।

पाकिस्तानी समाचार वेबसाइट डॉन के अनुसार, स्कूल बस जीरो पॉइंट के निकट थी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों को क्वेटा और कराची के अस्पतालों में भेजा गया है। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि बच्चों को निशाना बनाने वाले हमलावरों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

बलूचिस्तान स्कूल बस हमले पर पाकिस्तान के गृह मंत्रालय का बयान

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में मोहसिन नकवी ने हमले में मारे गए बच्चों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि दुश्मनों ने मासूम बच्चों को अपना शिकार बनाया है। यह हमला देश में अस्थिरता पैदा करने की एक घिनौनी साजिश है। देश की एकता से हर साजिश नाकाम हो जाएगी।

बलूचिस्तान को लेकर पाकिस्तान में काफी तनाव है। वह पाकिस्तान से अलग होकर एक अलग देश बनना चाहता है। बलूचिस्तान में लंबे समय से अलगाववादी गतिविधियां चल रही हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान बलूचिस्तान के आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सेना को भी निशाना बनाया।

ये भी देखे: बलूचिस्तान में भारी विस्फोट और गोलीबारी, 4 लोगों की मौत, 20 घायल

You may also like