पटना में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, अभी भी कई इलाकों में कचरा उठाव की समस्या

by Manu
पटना नगर निगम

पटना, 13 अगस्त 2026: पटना नगर निगम के सफाई कर्मियों की आठ दिनों तक हड़ताल चली थी। विभाग से मांगों पर सहमति बनने के बाद इस हड़ताल को टूटे अब एक हफ्ता होने जा रहा है मगर फिर भी कई इलाकों में कचरा उठाव की समस्या बनी हुई है।

पटना नगर निगम को ऑनलाइन काफी शिकायतें आई हैं। नगर निगम को कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं आने और जगह-जगह पर कूड़ा जमा होने की 88 शिकायतें मिली हैं। इसमें से सबसे ज्यादा पाटलिपुत्र अंचल में है। वहीं वाट्सएप चैटबॉट पर 163 शिकायतें आई हैं।

ये भी देखे: पटना में मानव तस्करी पर पूर्वी जोन सम्मेलन, सीएम सम्राट चौधरी रहे मौजूद

You may also like