एस जयशंकर की ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से हुई बात, जाने किन मुद्दों पर हुई चर्चा

by Manu
एस जयशंकर

चंडीगढ़, 13 मार्च 2026: भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के साथ गुरुवार रात एक और टेलीफोनिक बातचीत की।

दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ ब्रिक्स (BRICS) से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की और लिखा, “कल रात ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के साथ एक और बातचीत हुई। द्विपक्षीय मामलों के साथ-साथ ब्रिक्स से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।”

यह बातचीत पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण स्थिति के बीच हुई है। फरवरी 2026 के अंत से अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर सैन्य हमलों के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की है। इससे क्षेत्रीय स्थिति लगातार बिगड़ रही है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर खतरा बढ़ गया है। यह मार्ग वैश्विक तेल व्यापार का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा संभालता है और भारत जैसे ऊर्जा आयातक देशों के लिए बेहद संवेदनशील है।

ये भी देखे: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा, कहा – ‘जिंदा तो हैं, लेकिन..’

You may also like