पटना, 22 जुलाई 2026: ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने बुधवार को पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए व्यापक जनसंपर्क किया।
मंत्री कुमार ने जनता रोड के वार्ड नंबर नंबर 16 स्थित गंगा उत्सव हॉल में महत्वपूर्ण चुनावी बैठक कर यहां की जनता के बीच जाकर एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के लिए वोट देने की अपील की। उन्होंने घर-घर जाकर वोटरों के बीच एनडीए सरकार के विकासात्मक कार्यों एवं आगामी विजन को रखा। मंत्री ने अन्य मंत्रियों और अपने सहयोगियों के साथ वार्ड संख्या 16 में जनता के बीच जाकर जनसंपर्क किया।
इस मौके पर मंत्री के साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल, विधायक संजय पांडे, एमएलसी अनिल ठाकुर, बीजेपी प्रवक्ता सह एमएलसी संजय मयूख, एमएलए ऋतुराज, एमएलए राम सिंह, नागेन्द्र चन्द्रवंशी, वार्ड पार्षद जय प्रकाश, पुनम गुप्ता, बबलू गुप्ता, रिजवान आलम, रविन्द्र पटेल, प्रविला प्रजापति, विजय यादव, धनंजय पांडे, राजन प्रजापति, विजय चंद्रवंशी, रोहन प्रजापति, संजय ठाकुर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।
ये भी देखे: शिवहर में आयोजित सहयोग शिविरों में 205 मामलों का निपटारा, मंत्री श्रवण कुमार रहे मौजूद