3
चंडीगढ़, 30 मई 2026: हरियाणा सरकार पटवार सर्किलों के पुनर्गठन की बड़ी तैयारी कर रही है। सरकार ने इस संबंध में सभी जिलों के उपायुक्तों को आदेश जारी कर दिए हैं। अब पटवारी के क्षेत्र का निर्धारण भूमि क्षेत्र (रकबे) के आधार पर नहीं बल्कि कार्यभार और आबादी के आधार पर किया जाएगा।
अभी तक पटवार सर्किलों का गठन मुख्य रूप से जमीन के रकबे के आधार पर होता था। सरकार का कहना है कि तेज शहरीकरण, म्यूटेशन मामलों में भारी वृद्धि, डिजिटल फसल सर्वे, डिजिटल भूमि रिकॉर्ड और अन्य प्रशासनिक कार्यों के कारण पटवारियों का कार्यभार बहुत बढ़ गया है।
इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने केवल रकबे के बजाय कार्यभार आधारित नया मॉडल अपनाने का फैसला किया है।
ये भी देखे: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पर 5 लाख रुपये मिलेगा सब्सिडी
