नंगल स्लांगडी में बारिश का कहर, उद्योग में बरसात का पानी जमा होने के कारण फंसे 45 लोग

by Nishi_kashyap
बरसात

हिमाचल,06 जुलाई, 2025: ऊना ज़िले के नंगल स्लाँगड़ी में एक उद्योग में बरसात का पानी घुस जाने से करीब 45 लोग फंस गए। मिली जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही भारी बारिश के कारण उद्योग परिसर में अचानक पानी भर गया। जिससे पानी का स्तर तेजी से बढ़ने लगा, जिस कारण काम कर रहे कर्मचारियों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके पर पहुँची और मिलकर बचाव कार्य शुरू किया गया।

टीम ने कर्मचारियों तक पहुँचाने के लिए रस्सियों और नावों का उपयोग किया। कई घंटों बाद कड़ी मशक्कत के बाद, सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बतादें की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया और आवश्यक सहायता प्रदान की गई।

यह भी पढ़े: Mandi Disaster: कंगना रनौत ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

You may also like