संगरुर, 16 अगस्त : देश की आजादी में जितने भी आंदोलन हुए उनमें पंजाबियों ने अग्रणी भूमिका निभाई। आज का दिन बड़ी कीमत चुकाकर हासिल हुआ है। हमें अपने अनमोल नायकों के जीवन का बलिदान देकर आजादी प्राप्त हुई। इन शब्दों का प्रकटावा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में झंडा फहराने दौरान किया। पंजाब के लोगों के नाम अपने संदेश में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आजादी हमें बहुत महंगी पड़ी है, लेकिन इसके बावजूद पंजाबियों ने देश के विकास में जो योगदान दिया है, उसकी मिसाल दुनिया में कहीं नहीं मिल सकती।पंजाब के किसान ने धरती खोदकर सोना उगाया, जिससे देश का अनाज भंडार भी छोटा हो गया। पहले जिन देशों से हम कभी अनाज लेते थे, आज हम उन देशों को अनाज दे रहे हैं। हरित क्रांति की कीमत भी हमें चुकानी पड़ी, हमारा पानी 600-600 फीट नीचे चला गया, आज पंजाब जल संकट से जूझ रहा है। इस संकट से निपटने के लिए भी आंदोलन करना होगा। इसके लिए आम आदमी पार्टी लगातार काम कर रही है।
पंजाबियों ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई : मुख्यमंत्री भगवंत मान
119
previous post