टेक्सास में पंजाबी युवक ने माता-पिता और नानी को गोली मारकर की हत्या

by Manu
फतेहपुर फायरिंग

टेक्सास, 20 जून 2026: टेक्सास के एल्टन शहर में एक पंजाबी परिवार के साथ बेहद दुखद और बर्बर घटना सामने आई है। नवांशहर के बंगा का रहने वाला गौरव चोपड़ा नामक युवक ने अपनी माता-पिता और नानी की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार गौरव चोपड़ा ने अपने बड़े भाई पर भी जानलेवा हमला करने की कोशिश की। हालांकि बड़े भाई को किसी तरह बच निकलने में कामयाबी मिली।

हत्या के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने आरोपी गौरव चोपड़ा को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखे: चंडीगढ़ में बच्ची रेप हत्याकांड में फांसी की सजा काट रहा कैदी अस्पताल से फरार

You may also like