चंडीगढ़, 20 अप्रैल 2026: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय युवाओं को वीजा और बसावट का झांसा देकर काम करने वाली पंजाबी मूल की इमिग्रेशन एजेंट वनीत कौर चड्ढा का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है। उन पर 5 साल का पूरा बैन लगा दिया है।
वनीत कौर चड्ढा रॉयल माइग्रेशन एंड एजुकेशन कंसल्टेंट्स नाम की कंपनी चलाती थीं। वे मुख्य रूप से पंजाब समेत भारत के युवाओं को ऑस्ट्रेलिया में वीजा दिलाने का काम करती थीं।
उन पर वीजा धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज पेश करके रजिस्ट्रेशन कराया और भ्रामक विज्ञापनों के जरिए लोगों को फंसाया।
ऑस्ट्रेलिया की ऑफिस ऑफ द माइग्रेशन एजेंट्स रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी (OMARA) ने अपनी जांच में पाया कि वनीत कौर चड्ढा ने इमिग्रेशन नियमों का उल्लंघन किया और ऑस्ट्रेलियाई इमिग्रेशन सिस्टम के साथ धोखा किया।
अथॉरिटी ने उन्हें इस पेशे के लिए ईमानदार और उपयुक्त नहीं माना। अब वनीत चड्ढा अगले 5 साल तक किसी भी व्यक्ति को ऑस्ट्रेलिया के लिए कानूनी सलाह या वीजा सहायता नहीं दे सकेंगी।
वनीत कौर चड्ढा करीब 10 साल से इस क्षेत्र में सक्रिय थीं। अब उन लोगों के दस्तावेजों की भी जांच हो सकती है जिन्होंने उनके जरिए ऑस्ट्रेलिया जाने की कोशिश की थी।
ये भी देखे: Chandigarh News: चंडीगढ़ में 20 इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई