PSEB 10वीं परिणाम: 95% छात्र सफल, लड़कियाँ फिर बनीं टॉपर्स

by chahat sikri
PSEB 10वीं परिणाम

चंडीगढ़, 16 मई 2025: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शुक्रवार 16 मई को कक्षा 10 के परिणाम घोषित किए है। जिसमें 95 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। कुल 2,77,746 विद्यार्थियों में से 2,65,548 उत्तीर्ण हुए। राज्य से शीर्ष स्थान पाने वाले तीनों प्रतिभागी लड़कियाँ हैं।

लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और 96.85% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ लड़कों (94.50%) से आगे निकल गईं। शहरी क्षेत्रों में उत्तीर्ण प्रतिशत 94.71% तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 96.09% रहा, जो ग्रामीण छात्रों के बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।

मेरिट में फिर लड़कियों  ने कर दिखाया , पहले तीन स्थान पर लड़कियाँ

फरीदकोट के कोट सुखिया स्थित संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अक्षनूर कौर ने 650/650 अंक प्राप्त कर पंजाब में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

बाबा फरीद पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल छतयाना श्री मुक्तसर साहिब की छात्रा रतिंदरदीप कौर ने 650/650 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया है।

राम सरूप मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौंदा मालेरकोटला की छात्रा अर्शदीप कौर ने 650/650 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है।

यह भी पढ़ें: मोहाली में सड़क हादसा—तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में बाइक सवार की मौत

You may also like