जालंधर, 12 मार्च 2026: जालंधर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया है। टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1 किलो 564 ग्राम हेरोइन एक अवैध पिस्तौल और तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस की BMW गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की जिस पर पुलिस ने हवाई फायरिंग कर उन्हें पकड़ लिया।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स रेंज की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो तस्कर जसकरण सिंह और जगजीत सिंह हेरोइन की बड़ी खेप लेकर जालंधर पहुंच रहे हैं। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर पटवारी ढाबा के पास घेराबंदी की। जैसे ही आरोपी मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे पुलिस ने उन्हें घेर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 564 ग्राम हेरोइन एक अवैध पिस्तौल और तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल (PB-02-DE-0743) बरामद हुई। गिरफ्तारी के समय आरोपियों ने पुलिस की BMW गाड़ी छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने हवाई फायरिंग कर उन्हें रोक लिया और काबू में कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 और 25 के तहत मामला दर्ज किया है।
ये भी देखे: जालंधर में एंटी नार्कोटिक्स टीम की बड़ी कामयाबी, 1 किलो 26 ग्राम हैरोइन के साथ दो दोस्त गिरफ्तार