पुरी में रथ यात्रा की तैयारियां पूरी, कल निकलेंगे भगवान जगन्नाथ के रथ

by Manu
जगन्नाथ रथ यात्रा

पुरी, 16 जुलाई 2026: ओडिशा के पवित्र तीर्थ स्थल पुरी में गुरुवार से शुरू हो रही प्रसिद्ध वार्षिक रथ यात्रा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के तीनों विशाल रथ ग्रैंड रोड पर निकलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के अधिकारी ने बताया कि तीनों रथों तालध्वज (बलभद्र), दर्पदलन (सुभद्रा) और नंदीघोष (जगन्नाथ) का निर्माण और सजावट पूरी हो गई है।

देवताओं की आज्ञा मिलने के बाद इन रथों को मंदिर के सिंहद्वार तक लाया गया है। तीनों रथ अब ग्रैंड रोड पर कड़ी सुरक्षा के बीच खड़े हैं। रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय सशस्त्र बलों की 15 कंपनियों समेत कुल लगभग 14,000 जवान तैनात किए गए हैं।

इनमें एनएसजी, आरएएफ कमांडो, सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवान शामिल हैं। इसके अलावा 13,000 पुलिसकर्मी भी ड्यूटी पर रहेंगे। समुद्र तट पर 500 लाइफगार्ड भी तैनात किए गए हैं।

देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु इस पावन आयोजन में शामिल होने और रथ खींचने के लिए पुरी पहुंच रहे हैं।

ये भी देखे: पीएम मोदी ने ओडिशा को दी ₹47,600 करोड़ की सौगात, कहा – पूर्वी भारत अब विकास का गेटवे

You may also like