अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल में, इंग्लैंड को 2-1 से हराया

by Manu
अर्जेंटीना फुटबॉल टीम

अटलांटा, 16 जुलाई 2026: डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। लियोनेल मेसी की टीम ने बुधवार रात खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया।

अर्जेंटीना 85 मिनट तक 0-1 से पीछे चल रही थी। एंथनी गॉर्डन ने 48वें मिनट में इंग्लैंड को बढ़त दिलाई थी।

लेकिन आखिरी सात मिनट में अर्जेंटीना ने कमाल कर दिखाया। मेसी के शॉर्ट कॉर्नर पर एंजो फर्नांडेज ने 25 गज की दूरी से जबरदस्त गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया।

फिर इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में मेसी के सटीक क्रॉस पर सब्स्टीट्यूट लॉटारो मार्टिनेज ने हेडर से गोल दागकर टीम को रोमांचक जीत दिला दी।

अर्जेंटीना अब 19 जुलाई को फाइनल में स्पेन से भिड़ेगी। यह अर्जेंटीना का सातवां विश्व कप फाइनल होगा। टीम इससे पहले 1930, 1978, 1986, 1990, 2014 और 2022 में फाइनल खेल चुकी है।

अर्जेंटीना 1978, 1986 और 2022 में विश्व कप जीत चुकी है। अब उसके पास लगातार दूसरी बार और कुल चौथा विश्व कप खिताब जीतने का मौका है।

ये भी देखे: नेयमार ने लिया इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास, ब्राजील के वर्ल्ड कप से बाहर होते ही किया ऐलान

You may also like