सीएम योगी आदित्यनाथ 18 जुलाई को अमरोहा पहुंचेंगे, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

by Manu
योगी आदित्यनाथ

अमरोहा, 16 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 जुलाई को अमरोहा जिले के रजबपुर स्थित वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। वहां वे कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

इन परियोजनाओं में 268 करोड़ रुपये की लागत से बनी पुलिस लाइन, 1.18 करोड़ रुपये का गेस्ट हाउस, महिला थाना, अमरोहा और नौगावां सादात तहसील भवन तथा कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। जनपदवासी इन परियोजनाओं के लोकार्पण का इंतजार लंबे समय से कर रहे थे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की घोषणा होते ही प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर हेलीकॉप्टर उतरने के लिए जगह चिह्नित की जा रही है।

जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने रात में यूनिवर्सिटी का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

ये भी देखे: बांदा को सीएम योगी की 710 करोड़ की सौगात, 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

You may also like