68
मुंबई, 24 अगस्त : चर्चित फिल्मों के प्रकाशक रहे नारी हीरा का आज 86 वर्ष की आयु में निधन होने का समाचार प्राप्त हुआ है। 26 जनवरी 1938 को जन्मे नारी हीरा ने 86 वर्ष की आयु में कल शुक्रवार को अंतिम सांस ली। सीधे डीवीडी पर रिलीज होने वाली फिल्मों का चलन प्रलचन में लाने के लिए भी नारी हीरा का फिल्म उद्योग में बड़ा नाम रहा है। उन्होंने अपने बैनर हिबा फिल्म्स के तले एक दर्जन से ज्यादा सीधे वीडियो पर रिलीज हुई फिल्मों का भी निर्माण किया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक नारी हीरा का अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर बाणगंगा श्मशानघाट, वर्ली मे किया जाएगा।