जालंधर में बदमाशों पर पुलिस का एनकाउंटर, मुख्य शूटर लवप्रीत उर्फ लवी घायल

by Manu
जालंधर एनकाउंटर

जालंधर, 23 जनवरी 2026: पंजाब में लगातार बारिश के बीच पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज रखी है। जालंधर देहात के अलावलपुर रोड पर गांव डोला के नजदीक आज सुबह पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच एनकाउंटर हुआ। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया।

एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने जानकारी दी कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भुलत्थ निवासी लवप्रीत उर्फ लवी अलावलपुर इलाके में मौजूद है। सुबह करीब 9:15 बजे जगरावां की ओर जाते समय पुलिस टीम ने आरोपी को रोकने की कोशिश की। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। लवप्रीत को दो गोलियां लगीं। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके से पुलिस ने एक पिस्टौल बरामद की है। जांच में पता चला कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही लड़ाई-झगड़े से जुड़े तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि लवप्रीत सेंट सोल्जर कॉलेज की प्रधानगी को लेकर हुए विवाद में मुख्य शूटर था।

एसएसपी ने बताया कि 19 दिसंबर को जालंधर-भोगपुर हाईवे पर किशनगढ़ चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास बरिस्ता कैफे के नजदीक प्रधानगी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस दौरान तीन कारों में सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। 12 से 15 राउंड फायर हुए। इसमें दो लोग गुरप्रीत गोपी और सौरव गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की। 19 दिसंबर को ही एक आरोपी लक्की को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए आदमपुर के डीएसपी की अगुवाई में विशेष टीमें गठित की गई थीं। लवप्रीत उर्फ लवी उसी नेटवर्क का मुख्य सदस्य था।

ये भी देखे: BIG BREAKING: राणा बलचौरिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर

You may also like