साइना नेहवाल ने आधिकारिक तौर पर लिया संन्यास, विराट कोहली-सचिन तेंदुलकर ने लिखा भावुक संदेश

by Manu
Saina Nehwal

चंडीगढ़, 23 जनवरी 2026: भारतीय बैडमिंटन को बड़ा झटका लगा है। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और देश की स्टार शटलर साइना नेहवाल ने आखिरकार संन्यास की घोषणा कर दी है। 2023 सिंगापुर ओपन के बाद उन्होंने कोई टूर्नामेंट नहीं खेला था और अब एक पॉडकास्ट में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वे कोर्ट पर वापसी नहीं करेंगी।

साइना नेहवाल ने अपने करियर में कई इतिहास रचे। वे विश्व नंबर-1 रैंकिंग हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं। 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने भारत को बैडमिंटन में ओलंपिक पदक दिलाया। इसके अलावा उन्होंने कई सुपर सीरीज टाइटल, कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड और एशियन गेम्स में कई पदक जीते।

साइना के संन्यास पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर दिल छू लेने वाले संदेश लिखे।

विराट कोहली ने लिखा कि “साइना नेहवाल को एक शानदार करियर के लिए बधाई। उन्होंने भारतीय बैडमिंटन को दुनिया के मंच पर पहुंचाया। आपको एक खुशहाल, संतोषजनक और अच्छी तरह से हकदार रिटायरमेंट की शुभकामनाएं। भारत को आप पर गर्व है।”

सचिन तेंदुलकर ने भी साइना के योगदान की सराहना की और उनके संघर्षपूर्ण सफर को याद किया। कई अन्य पूर्व खिलाड़ी, कोच और बैडमिंटन संघ ने भी साइना को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

ये भी देखे: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप का हुआ तलाक, साइना ने पोस्ट कर दी जानकारी

You may also like