रविवार को चेन्नई दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, 13 हजार करोड़ की परियोजनाएं लॉन्च करेंगे

by Manu
pm modi

चंडीगढ़, 10 अक्टूबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चेन्नई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम 13,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजना लॉन्च करेंगे। इसमें नया मेट्रो कॉरिडोर हाईवे में सुधार और पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अहम काम शामिल हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को बताया कि पीएम मोदी पूरी हो चुकी सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे। परियोजनाओं को देश को समर्पित करेंगे और नए कामों की आधारशिला रखेंगे। इसमें मेट्रो रेल हाईवे रेलवे पोर्ट पेट्रोलियम और शिक्षा से जुड़े काम शामिल हैं।

प्रमुख परियोजना में चेन्नई मेट्रो के फेज दो का 4,900 करोड़ रुपए का पूनामल्ली-वडापलानी रूट शामिल है। 3.7 किलोमीटर लंबे डबल-डेकर स्ट्रक्चर और ड्राइवरलेस ऑपरेशन के लिए डिजाइन किए गए सिग्नलिंग सिस्टम वाले इस कॉरिडोर से पश्चिमी उपनगरों और शहर के केंद्र के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। पीएम मोदी सुबह 11.30 बजे पोरुर बाईपास से पूनामल्ली बाईपास तक और वापस मेट्रो की सवारी करेंगे। दोपहर 12.15 बजे वे जलकंडेश्वर मंदिर जाएंगे। उसके बाद आईआईटी मद्रास में ब्रेन सेंटर का दौरा करेंगे।

करीब 3,700 करोड़ रुपए के हाईवे प्रोजेक्ट्स में एनएच-744 का 36 किलोमीटर लंबा चार-लेन वाला वडुगापट्टी-थेरकुवेंगनल्लूर सेक्शन और एनएच-744ए पर 30 किलोमीटर लंबा मदुरै रिंग रोड शामिल है। वे एनएच-83 पर चार-लेन वाले तिरुवरुर बाईपास की आधारशिला भी रखेंगे। 750 करोड़ रुपए से ज्यादा के रेलवे कामों में कराईकल-पेरालम लाइन और कोयंबटूर व उसके आसपास तीन रेल फ्लाईओवर शामिल हैं। पलानी वेल्लोर छावनी अंबासमुद्रम परमाकुडी और नमक्कल में फिर से विकसित किए गए स्टेशनों का भी उद्घाटन किया जाएगा।

पोर्ट परियोजना में चेन्नई पोर्ट पर अपग्रेडेड स्टोरेज वेयरहाउस क्रूज यात्रियों के लिए सुविधाएं और सीफेयरर्स क्लब शामिल हैं। इसमें आठ परियोजना वीओ चिदंबरनार पोर्ट के लिए हैं। ये पोर्ट की कार्गो क्षमता साफ समुद्री ऊर्जा और लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा देंगे।

ये भी देखे: दुबई-तेल अवीव फ्लाइट से हाइजैक अलर्ट, इजराइल ने फाइटर जेट भेजा

You may also like