बनासकांठा, 30 अक्टूबर 2026: गुजरात के बनासकांठा में शुक्रवार से डेयरी क्षेत्र लंबी छलांग लगाने जा रहा है। 127 एकड़ में फैले बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर का पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। उन्होंने संस्थान की तस्वीरों के साथ अपनी शुभकामनाएं सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने कहा कि यह केंद्र इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे विज्ञान और नवाचार का मेल हमारे किसानों के कल्याण को लगातार आगे बढ़ा रहा है।
पीएम मोदी ने कहा इससे डेयरी किसानों को प्रत्यक्ष रूप से कई बड़े व क्रांतिकारी लाभ मिलेंगे। यह केंद्र केवल आधुनिक तकनीक तक सीमित नहीं है। बल्कि यह कांकरेज जैसी भारत की प्रसिद्ध स्वदेशी नस्लों के संरक्षण व संवर्धन में अहम भूमिका निभाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य को करीब 14 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही कई योजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के रूप में 19 हजार करोड़ रुपये जारी करेंगे। इसके अलावा दो नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। उनके दौरे में पशुपालन खेती सड़क मेट्रो और पर्यटन से जुड़ी कई अहम योजनाएं शामिल हैं।
ये भी देखे: पटियाला के राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब में दो-दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन