पीएम मोदी ने पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारी की, देश भर के 9.34 करोड़ किसानों के खाते में आए रुपये

by Manu
PM Kisan Samman Nidhi

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर 2026: देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बार फिर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गुजरात दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत देश के पात्र किसानों के बैंक खातों में आर्थिक सहायता सीधे ट्रांसफर की जाती है। जिससे त्योहारी सीजन और खेती के समय अन्नदाताओं को बड़ी वित्तीय राहत मिलती है।

इस बार पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त के जरिए देश भर के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को सीधा लाभ पहुंचाया गया है। सरकार की ओर से इस बार कुल मिलाकर करीब 19 हजार करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। बता दें कि इस योजना के तहत सरकार देश के अन्नदाताओं को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है। यह राशि चार-चार महीने के अंतराल पर 2 हजार रुपये की तीन समान किस्तों में किसानों के खातों में भेजी जाती है।

ये भी देखे: पीएम-किसान की 24वीं किस्त से बिहार के किसानों को मिलेगा आर्थिक संबल, ज्ञान भवन में होगा राज्यस्तरीय उत्सव

You may also like