चंडीगढ़, 23 अप्रैल 2026: हरियाणवी फिल्म और गाने की लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही (30) का अचानक निधन हो गया है।
21 अप्रैल (मंगलवार) की देर रात गाजियाबाद स्थित अपने घर पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ीं, जिससे उनके सिर में गहरी चोट लग गई।
परिवारजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह गाजियाबाद में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
दिव्यांका सिरोही हरियाणवी सिनेमा की जानी-मानी चेहरा थीं। उन्होंने 50 से ज्यादा हरियाणवी गानों और फिल्मों में काम किया था। उन्होंने मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया और केडी जैसे लोकप्रिय कलाकारों के साथ काम किया था।
उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स थे।
ये भी देखे: रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे