होशियारपुर, 22 जुलाई 2026: होशियारपुर में आम आदमी पार्टी के सरपंच सतपाल सिंह मिंटा की मंगलवार रात घर के बाहर हत्या कर दी गई। तलवारों से लैस युवकों ने पहले कार पार्किंग को लेकर झगड़ा किया। फिर उन्होंने तलवार से वार करना शुरू कर दिया।
जब सरपंच लड़ाई रोकने के लिए घर के बाहर आए तो हमलावरों ने उनकी कार पर चढ़ा दिया। इसके बाद कार को दो बार आगे-पीछे करके सरपंच के ऊपर से गुजारा।
बेटा राहुल घायल पिता को अस्पताल ले जा रहा था कि रास्ते में बलेरो गाड़ी में सवार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और परिवार पर हमला करने की कोशिश की।
परिवार किसी तरह कार रिवर्स करके वहां से भाग निकला, लेकिन तब तक सरपंच सतपाल सिंह मिंटा ने दम तोड़ दिया था।
पुलिस ने सिविल अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी देखे: तरनतारन में AAP सरपंच की गोली मारकर हत्या, चचेरा भाई घायल