चंडीगढ़, 11 नवंबर 2025: टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा के बेटे नेविल को मंगलवार को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट का ट्रस्टी बनाया गया है। यह ट्रस्ट टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 27.98 फीसदी शेयर रखता है। यह सबसे बड़ा शेयरहोल्डर है।
यह फैसला दो गुटों के बीच चल रही खींचतान खत्म होने के कुछ दिन बाद आया। एक गुट नोएल टाटा का है। दूसरा गुट दिवंगत रतन टाटा के करीबी मेहली मिस्त्री का था। दोनों गुटों का विवाद उन ट्रस्टों पर था। ये ट्रस्ट मिलकर टाटा संस में 66 फीसदी शेयर रखते हैं।
मेहली मिस्त्री को प्रमुख ट्रस्ट से हटा दिया गया। एक बयान में कहा गया कि नेविल की नियुक्ति ट्रस्टी बोर्ड ने सर्वसम्मति से की है।
32 साल के नेविल 2016 से पिता के बिजनेस ट्रेंट में काम कर रहे हैं। वे कपड़ों की रिटेल चेन जूडियो की कमान संभालते हैं। नेविल की नियुक्ति बुधवार से शुरू हुई। यह तीन साल के लिए है।
ये भी देखे: टाटा कैपिटल ने आईपीओ की योजना को मंजूरी दी, 23 करोड़ नए शेयर जारी करेगा