नोबेल शांति पुरस्कार 2025: ट्रंप को नहीं, वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को मिला पुरस्कार

by Manu
नोबेल शांति पुरस्कार 2025

Nobel Peace Prize 2025: नोबेल शांति पुरस्कार 2025 का एलान हो गया है। इस बार सम्मान वेनेजुएला की साहसी नेता मारिया कोरिना मचाडो को मिला है। ‘आयरन लेडी’ के नाम से मशहूर मचाडो को उनके अथक संघर्ष के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। लोकतंत्र की रक्षा में अंधेरे के बीच रोशनी की तरह चमकती हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कई देशों ने नामित किया था, लेकिन उनकी उम्मीदें पर पानी फिर गया।

नोबेल समिति की अध्यक्ष ने घोषणा करते हुए मचाडो की तारीफ की और कहा- “वह शांति की साहसी और निष्ठावान समर्थक हैं, जो बढ़ते अंधकार में लोकतंत्र की लौ को जलाए रखती हैं।”

टाइम पत्रिका ने भी मचाडो को 2025 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में स्थान दिया है।

ये भी देखे: पीएम मोदी को नामीबिया में मिला सर्वोच्च सम्मान, ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस से नवाजे गए

You may also like