चंडीगढ़, 11 अक्टूबर 2026: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम एक जर्सी पहनकर खेलेगी। न्यूजीलैंड ने हाल ही में चार नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान किया है। अब भारत और न्यूजीलैंड के खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने पर कीवी टीम की नई वनडे जर्सी लॉन्च हुई है। यह नई जर्सी मंडाला आर्ट से बनाई गई है। इसपर कमल का फूल भी है।
इस जर्सी को बनाते वक्त भारत और न्यूजीलैंड दोनों के सांस्कृतिक इतिहास का ख्याल रखा गया है। कीवी टीम कोटाहितांगा जर्सी पहनेगी। जिसका मतलब एकता या फिर एकजुटता से होता है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि बेन थोमासन जय पंच और शिव नरनद्रास ने मिलकर इस जर्सी को डिजाइन किया है।
थोमासन ने ट्रेडिशनल माओरी का एब्स्ट्रेक्ट पेंटिंग स्क्रॉल डिजाइन और मोटिफ को बुना है। जो आज जीवित लोगों को गुजर चुके लोगों से जोड़ने की थीम को प्रदर्शित करता है। दूसरी ओर भारतीय कलाकार जय पंच और शिव नरनद्रास ने मिलकर जर्सी में भारतीय संस्कृति और अन्य आर्किटेक्चरल संरचनाओं को शामिल किया है।
ये भी देखें: रांची में वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हराया, शाई होप का शतक