एकमात्र सहयोगी वाले बयान पर नेतन्याहू का वेंस को जवाब, भारत को बताया खास दोस्त

by Manu
नेतन्याहू और जेडी वेंस

तेल अवीव, 06 जुलाई 2026: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत को इजरायल के सबसे महान समर्थकों में से एक बताया है। उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस हालिया बयान को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें वेंस ने कहा था कि अमेरिका के अलावा दुनिया में इजरायल का कोई शक्तिशाली सहयोगी नहीं बचा है।

फॉक्स न्यूज के अनुसार, नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल को भारत में जबरदस्त समर्थन हासिल है।

गाजा, ईरान और लेबनान के साथ जारी युद्धों के कारण दुनिया भर में भारी आलोचना का सामना कर रहे इजरायली नेता ने कहा, “हमारे कुछ अन्य मित्र भी हैं, जैसे भारत नाम का एक देश। वहां 1.4 अरब लोग रहते हैं, और वहां हमें अविश्वसनीय रूप से भारी समर्थन प्राप्त है।”

नेतन्याहू ने आगे कहा कि वह अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का सम्मान करते हैं और उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस में इजरायल का अब तक का सबसे बड़ा मित्र बताया। हालांकि, उन्होंने वेंस की टिप्पणी पर असहमति जताते हुए कहा कि “लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं वेंस की हर बात से सहमत हूं और मुझे इस बात को रेखांकित करना होगा।”

ये भी देखे: लेबनान पर हमले के बाद ट्रम्प ने नेतन्याहू को फोन पर लगाई फटकार, कहा- तुम पागल हो गए हो?

You may also like