केंद्र सरकार ने रसोई गैस सप्लाई पर लगाया गया इमरजेंसी कंट्रोल लिया वापस

by Manu
नेचुरल गैस सप्लाई

चंडीगढ़, 06 जुलाई 2026: केंद्र सरकार ने नेचुरल गैस की सप्लाई पर लगाए गए इमरजेंसी कंट्रोल वापस ले लिए हैं। सरकार ने इसी साल मार्च महीने में यह प्रावधान जारी किए थे, जिनके तहत सरकार प्राकृतिक गैस के आवंटन और सप्लाई पर सीधा नियंत्रण रख रही थी।

उस समय सरकार को यह अधिकार दिया गया था कि जरूरत पड़ने पर वह तय कर सके कि किस सेक्टर को कितनी प्राकृतिक गैस मिलेगी। उद्देश्य गैस की संभावित कमी के दौरान उर्वरक, CNG-PNG, बिजली उत्पादन और अन्य आवश्यक क्षेत्रों को प्राथमिकता देना था।

सरकार का कहना है कि मौजूदा समय में प्राकृतिक गैस की उपलब्धता और आपूर्ति की स्थिति पहले की तुलना में काफी बेहतर है। घरेलू उत्पादन, आयात और वितरण व्यवस्था सामान्य रूप से चल रही है तथा तत्काल किसी बड़े संकट की आशंका नहीं है। ऐसे में इमरजेंसी कंट्रोल बनाए रखने की जरूरत नहीं रह गई थी।

ये भी देखे: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, ईरान जंग से रसोई गैस की किल्लत की आशंका

You may also like