जम्मू-कश्मीर: उरी में नियंत्रण रेखा के पास विस्फोट, दो जवान शहीद

by Manu
Uri Blast

उरी, 10 जून 2026: बारामूला जिले के कमलकोट में नियंत्रण रेखा के पास मंगलवार देर शाम एक आकस्मिक विस्फोट में दो भारतीय जवान के शहीद होने की खबर है।

विस्फोट तब हुआ जब दोनों जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। घायल होने के बाद दोनों को गंभीर हालत में श्रीनगर के बादामीबाग स्थित 92 बेस अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन उनकी चोटें इतनी गंभीर थीं कि दोनों को बचाया नहीं जा सका।

आधिकारिक सूत्रों ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। शहीदों के परिवारों में शोक की लहर है।

ये भी देखे: Udhampur Encounter: उधमपुर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद

You may also like