MLA कुलवंत सिंह ने Autism सेंटर को दी 1 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता

by Manu
कुलवंत सिंह

सेंटर की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए CM भगवंत सिंह मान से और फंड लाएंगे – कुलवंत सिंह

मोहाली, 12 सितंबर 2026: विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि Autism सेंटर की जरूरतों को पूरा करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से आवश्यक अतिरिक्त सहायता लाई जाएगी और सेंटर के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

विधायक कुलवंत सिंह आज सेक्टर-79 स्थित Autism सेंटर में डॉक्टरों की टीम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सेंटर देश में अपनी तरह की एक अनूठी पहल है, जहां ऑटिज्म प्रभावित बच्चों को आवश्यक उपचार एवं थेरेपी सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि सेंटर में लड़कों के लिए 6 तथा लड़कियों के लिए 6 कमरे तैयार किए गए हैं। इसके अलावा आने वाले समय में बच्चों के माता-पिता के लिए भी यहां ठहरने की सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना बनाई जा रही है।

विधायक ने कहा कि चिकित्सा का पेशा सेवा का पेशा है और डॉक्टर मरीजों को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस सेंटर को सुचारू रूप से चलाने के लिए डॉ. परमिंदर सिंह, डॉ. निधि मल्होत्रा, डॉ. छाया प्रसाद, डॉ. हरविंदर पाल सिंह चीमा तथा अन्य मेडिकल स्टाफ द्वारा निजी रुचि के साथ सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

2

उन्होंने डॉक्टरों एवं सामाजिक सेवा संस्थाओं की टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी ने मिलकर इस सेंटर को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक मिशन के रूप में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सेंटर में अब तक 240 बच्चों को उपचार एवं थेरेपी सेवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि यहां अब तक 3,000 से अधिक थेरेपी सत्र हो चुके हैं और प्रतिदिन लगभग 25 से 30 परिवार सेंटर में पहुंच रहे हैं।

विधायक कुलवंत सिंह ने परमात्मा के समक्ष प्रार्थना की कि सेंटर में उपचाराधीन बच्चों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले तथा डॉक्टरों की टीम को उनकी सेवा एवं उपचार के लिए शक्ति और हौसला प्रदान हो।

विधायक कुलवंत सिंह की ओर से इस सेंटर के लिए पहले ही एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है। उन्होंने पुनः भरोसा दिलाया कि सेंटर की अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए पंजाब सरकार से आवश्यक वित्तीय सहायता लाने हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा।

ये भी देखे: मोहाली: MLA कुलवंत सिंह ने 30 आंगनवाड़ी हेल्परों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

You may also like