हरियाणा में सितंबर से दिसंबर तक मेगा जॉब फेयर, सीएम सैनी समेत मंत्री पहुंचेंगे युवाओं तक

by Manu
cm nayab saini on Medal

चंडीगढ़, 05 सितंबर 2026: हरियाणा में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आने वाले चार महीने तकदीर बदलने वाले साबित हो सकते हैं। ये चार महीने सिर्फ रोजगार मेलों तक सीमित नहीं रहेंगे। सरकार और युवाओं के बीच सीधे संवाद का बड़ा मौका भी बनेंगे। प्रदेश सरकार ने सितंबर से दिसंबर तक अलग-अलग जिलों में मेगा जॉब फेयर आयोजित करने का कार्यक्रम तैयार किया है। इन आयोजनों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कैबिनेट मंत्री राज्य मंत्री और सांसद सीधे युवाओं के बीच पहुंचेंगे।

नौ सितंबर को कुरुक्षेत्र सात अक्टूबर को रोहतक 21 अक्टूबर को पलवल और एक नवंबर को हिसार में राज्यस्तरीय रोजगार मेला लगेगा। इनमें सीएम सैनी शिरकत करेंगे।

सरकार की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक सितंबर में अंबाला और रेवाड़ी से मेगा जॉब फेयर की शुरुआत होगी। कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पहला राज्यस्तरीय आयोजन होगा।

सितंबर में यमुनानगर सिरसा भिवानी कैथल और चरखी दादरी में भी रोजगार मेले प्रस्तावित हैं। अक्टूबर में यह अभियान रोहतक फरीदाबाद महेंद्रगढ़ पलवल गुरुग्राम पानीपत और झज्जर तक पहुंचेगा। नवंबर में हिसार जींद समेत अन्य स्थानों पर आयोजन होंगे।

रोजगार निदेशालय को इन मेलों की नोडल एजेंसी बनाया गया है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग को आयोजन स्थल लॉजिस्टिक्स प्रचार-प्रसार और सुरक्षा जैसी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं को जोड़ने के साथ विश्वविद्यालयों पालिटेक्निक और उच्च शिक्षण संस्थानों के जरिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मेलों तक लाने के निर्देश दिए हैं।

ये भी देखे: साढ़े 4 सालों में 68 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां, 6.36 लाख प्राइवेट नौकरियों के अवसर पैदा किए – अमन अरोड़ा

You may also like