पब्लिक ओपिनियन में कमला हैरिस ट्रंप से आगे

by TheUnmuteHindi
पब्लिक ओपिनियन में कमला हैरिस ट्रंप से आगे

अमेरिका, 27 सितंबर : ‘यूमास लोवेल’ की ‘सेंटर फॉर पब्लिक ओपिनियन’ और ‘यूगोव’ द्वारा जारी किए गए नये सर्वेक्षण के अनुसार, अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैरिस मिशिगन में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप से मामूली बढ़त बनाए हुए हैं। अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस एरिजोना, मिशिगन और पेंसिल्वेनिया जैसे कई राज्यों में अपने प्रतिद्वंदी और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से आगे हैं। विभिन्न सर्वेक्षणों में यह जानकारी दी गई। यूमास लोवेल पॉलिटिकल साइंस’ के ‘असिस्टेंट प्रोफेसर’ और ‘सेंटर फॉर पब्लिक ओपिनियन’ के ‘एसोसिएट डायरेक्टर’ रोड्रिगो केस्ट्रो कॉर्नेजो ने कहा, ‘इस राज्य के सर्वेक्षण में उपराष्ट्रपति का बढ़त बनाना उनके लिए अच्छी खबर है। कॉर्नेजो ने कहा, ‘अगर ट्रंप इस अंतर को कम करना चाहते हैं तो उन्हें ‘ग्रेट लेक्स स्टेट’ में मजबूती से लडऩा होगा।

You may also like