गाजीपुर, 12 जून 2026: 4 वर्षीय भांजे की हत्या के मामले में अदालत ने मामा अमजद खान को फांसी की सजा सुनाई है। गुरुवार को फैसला सुनाने से पहले जज शक्ति सिंह ने दोषी अमजद खान से पूछा, “अगर तुम्हें छोड़ दिया जाए तो क्या करोगे?” अमजद ने जवाब दिया, “अगर कोई मुझसे उलझेगा तो मैं उसकी भी हत्या कर दूंगा।”
अमजद का यह जवाब सुनकर जज हैरान रह गए। उन्होंने फिर पूछा, “तुम्हें अपने किए पर कोई पछतावा है?” दोषी ने बिना किसी हिचकिचाहट के कहा, “बिल्कुल नहीं।”
जज शक्ति सिंह ने सख्ती से कहा, “इसको तब तक फांसी पर लटकाओ जब तक इसकी मौत न हो जाए।” फैसला सुनाते ही जज ने अपना पेन तोड़ दिया।
पीड़ित पक्ष के वकील अखिलेश सिंह ने बताया कि अदालत ने इस जघन्य अपराध को देखते हुए अमजद खान को मौत की सजा सुनाई है।
ये भी देखे: BIG BREAKING: यमन में निमिषा प्रिया की फांसी टली, कल होनी थी फांसी