चंडीगढ़, 30 सितंबर 2026: भारत ने एशियन गेम्स में बुधवार को 4 गोल्ड मेडल जीते। तीन गोल्ड तीरंदाजों ने दिलाए। एक गोल्ड निशानेबाजों ने दिलाया। भारत अब मेडल टैली में ईरान को पीछे छोड़कर सातवें नंबर पर पहुंच गया है। उसके 10 गोल्ड समेत 59 मेडल हैं।
गेम्स के 11वें दिन का चौथा स्वर्ण कंपाउंड आर्चरी के पुरुष टीम इवेंट में आया। साहिल गणेश और कुशल की तिकड़ी ने चीन की टीम को एक अंक के अंतर से हराया। दिन का पहला गोल्ड करीब 7:45 बजे भारतीय महिला टीम ने तीरंदाजी के कंपाउंड इवेंट में जीता। फिर चिकिता तनिपार्थी और साहिल राजेश जाधव की जोड़ी मिक्स्ड इवेंट में चैंपियन बनी। नीरू ढांडा और किनान चेनाई ने शूटिंग के मिक्स्ड ट्रैप इवेंट में सोना जीता।
इन गोल्ड से भारत मेडल टैली के सातवें स्थान पर आ गया है। उसने अब तक 59 मेडल जीत लिए हैं। इनमें 10 गोल्ड 21 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज शामिल हैं। 9 में से 5 गोल्ड महिलाओं ने दिलाए हैं।
ये भी देखे: एशियन गेम्स में भारत का सातवां गोल्ड, महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराया