ICC T20 RANKINGS: अभिषेक शर्मा बने दुनिया के No-1 टी20 बल्लेबाज

by Manu
अभिषेक शर्मा

ICC Rankings: आईसीसी ने 30 जुलाई 2025 को ताजा टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी की है। भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इतिहास रचते हुए नंबर-1 का ताज अपने नाम कर लिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को पछाड़ दिया, जो करीब एक साल से शीर्ष पर काबिज थे। अभिषेक ने केवल 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में यह मुकाम हासिल कर सबको चौंका दिया।

अभिषेक अब 829 रेटिंग पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर हैं। ट्रेविस हेड 814 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए। अभिषेक की इस उपलब्धि में उनकी हालिया इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन ने अहम भूमिका निभाई है।

आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की टॉप-5 रैंकिंग

1. अभिषेक शर्मा (भारत) – 829 रेटिंग पॉइंट्स

2. ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) – 814 रेटिंग पॉइंट्स

3. तिलक वर्मा (भारत) – 804 रेटिंग पॉइंट्स

4. फिल साल्ट (इंग्लैंड) – 791 रेटिंग पॉइंट्स

5. जोस बटलर (इंग्लैंड) – 772 रेटिंग पॉइंट्स

ये भी देखे: ICC Test Rankings: दूसरे टेस्ट मैच में धूम मचाने वाले शुभमन गिल अपने करियर बेस्ट रैंकिंग पर पहुंचे

You may also like