अल्मोड़ा में भयानक बस हादसा, खाई में गिरी बस, सात लोगों की मौत, 12 घायल

by Manu
Almora Bus Accident

अल्मोड़ा, 30 दिसंबर 2025: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। भिकियासैंण इलाके के शिलापनी में एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार बस में सवार यात्रियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। टीम ने घायलों को खाई से निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कई घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

ये भी देखे: ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री हाईवे पर बस हादसा, दो की मौत, 13 घायल, घायलों का चल रहा इलाज

You may also like