Amit Shah Press Conference: घुसपैठ रोकने के मुद्दे पर होगा 2026 का चुनाव – अमित शाह

by Manu
Amit Shah Press Conference

कोलकाता, 30 दिसंबर 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि यह दिन सभी भारतीयों के लिए गर्व का दिन है। अमित शाह ने याद दिलाया कि 1943 में आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारतीय तिरंगा फहराया था।

मंत्री ने आगे कहा कि अप्रैल 2026 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पिछले 15 साल के शासन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस दौरान बंगाल में भय, भ्रष्टाचार और कुशासन का राज रहा। जनता भयभीत और आतंकित महसूस कर रही है।

अमित शाह ने कहा कि बंगाल के लिए अब से अप्रैल तक का समय बेहद महत्वपूर्ण है। जनता भयमुक्त और कुशासन रहित सरकार बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यदि बंगाल में भाजपा सरकार बनती है तो यहां विकास की गंगा बहने लगेगी।

घुसपैठ के मुद्दे पर शाह ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि बंगाल में घुसपैठ को रोकने के लिए विशेष ग्रिड बनाए जाएंगे। घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि 15 अप्रैल 2026 के बाद भाजपा सरकार बनने पर बंगाल में पुनर्जागरण की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि बंगाल भाजपा के लिए बहुत मायने रखता है। 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।

ये भी देखे: अमित शाह ने बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सख्त रुख अपनाया, कहा – एक-एक को बाहर निकालेंगे

You may also like