Himachal News: कुल्लू में भांग के 59 हजार पाैधे हुए बरामद, चिट्टे के साथ एक युवक गिरफ्तार

by Manu
भांग

कुल्लू, 9 जुलाई 2025: कुल्लू जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस अभियान में दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की गई है। कुल्लू पुलिस थाना की टीम ने गश्त के दौरान छिछम, भुरखू डुघ, और पधरू थाच क्षेत्रों में अवैध रूप से उगाए गए लगभग 59,000 भांग के पौधों को बरामद कर नष्ट किया। इस कार्रवाई में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS एक्ट) की धारा 20 के तहत चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ताकि इस अवैध खेती के पीछे शामिल लोगों का पता लगाया जा सके।

मनाली पुलिस थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक होटल में छापेमारी की, जहां कमरा नंबर 108 में गगनदीप सिंह (21 वर्ष), पुत्र भूपेंद्र सिंह, निवासी वार्ड नंबर-2, साराफा बाजार, तहसील अमलोह, जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) के कब्जे से 3.550 ग्राम चिट्टा (हीरोइन) बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, और नशे की खरीद-फरोख्त की जांच की जा रही है।

ये भी देखे: कसोल से दिल्ली जा रही वोल्वो बस से जब्त हुई चरस की खेप, एक आरोपी गिरफ्तार

You may also like