हिमाचल हाईकोर्ट ने देहरा उपचुनाव धांधली पर नोटिस जारी, CBI जांच की मांग

by Manu
हिमाचल हाईकोर्ट

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर 2025: हिमाचल हाईकोर्ट ने जनहित याचिका पर कार्रवाई की। देहरा विधानसभा उपचुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप है। प्रदेश सरकार सीबीआई और केसीसीबी को नोटिस भेजे गए। याचिका पूर्व विधायक होशियार सिंह चंबयाल ने दायर की।

आरोप है की 10 जून के उपचुनाव में धांधली हुई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश को फायदा पहुंचाया गया। आचार संहिता के दौरान महिला मंडलों को 50-50 हजार रुपए बांटे गए।

पैसे केसीसीबी के जरिए दिए गए। 170 महिला मंडलों में से 67 को चुना गया। साढ़े 35 लाख रुपए विधान मंडल की मंजूरी से बांटे। याचिकाकर्ता ने CBI जांच की मांग की।

बैंक अधिकारियों पर दोष लगाया। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावलिया और जज जियालाल भारद्वाज की बेंच ने नोटिस जारी किए है। प्रतिवादियों से 11 दिसंबर तक जवाब मांगा है।

ये भी देखे: हिमाचल हाईकोर्ट ने 7 वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए, नए पदों पर हुई तैनाती

You may also like