7
रत्नागिरी, 19 मई 2025: Mumbai Goa Highway Accident: मुंबई से गोवा जाने वाले राजमार्ग पर एक भीषण दुर्घटना हुई है। यहां तेज गति से चल रही एक कार जगबुडी नदी में जा गिरी, जिससे कार में सवार पांच लोगों की दुखद मृत्यु हो गई।
चालक बच गया लेकिन उसे भी गंभीर चोटें आईं हैं और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार सभी लोग मुंबई से देवरुख जा रहे थे। कार दुर्घटनाओं के भयावह दृश्य भी सामने आए हैं।
क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब मामले में आगे की जांच में जुट गई है।
ये भी देखे: Cashless Treatment: सड़क दुर्घटना में घायल लोगों का अब मिलेगी मुफ्त इलाज